चीन और मिस्र ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर एक संयुक्त बयान जारी किया

2024-05-29 20:17:10

29 मई को चीन और मिस्र ने पेइचिंग में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर एक संयुक्त बयान जारी किया। बयान का मुख्य विषय इस प्रकार है:

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी 28 से 31 मई तक चीन की राजकीय यात्रा कर रहे हैं। दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने और बहुपक्षीय ढांचे के तहत समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए औपचारिक वार्ता की और आम हितों के कई अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

2014 में चीन और मिस्र के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग में महत्वपूर्ण विकास और बड़ी प्रगति हासिल हुई है। दोनों देशों के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर, दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के स्तर को बढ़ाने के लिए दोनों सरकारों, विधायी निकायों और स्थानीय सरकारों के बीच उच्च स्तरीय आपसी यात्राओं को घनिष्ठ करेंगे।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी से प्राप्त सार्थक परिणामों पर संतोष व्यक्त किया, जिससे दोनों देशों के विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने में मदद मिली है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम