चीनी और कंबोडियाई नौसेनाओं का पहला वास्तविक समुद्री अभ्यास संयुक्त रूप से आयोजित
स्थानीय समय के अनुसार 27 मई को, चीन-कंबोडिया "गोल्डन ड्रैगन 2024" संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाली दोनों देशों की समुद्री सेनाओं ने कंबोडिया के सिहानोकविले बंदरगाह के पास समुद्री क्षेत्र में एक वास्तविक समुद्री सैन्य अभ्यास का संयुक्त आयोजन किया।
इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में चीन और कंबोडिया के कुल 16 जहाजों ने भाग लिया। यह चीनी नौसैनिक जहाजों की टीम और कम्बोडियाई नौसेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पहला वास्तविक सैन्य अभ्यास है।
इस सैन्य अभ्यास का विषय "आतंकवाद विरोधी संयुक्त अभियान और मानवीय बचाव" है, जो समुद्र में आतंकवाद विरोधी और अपहरण विरोधी संयुक्त अभियानों पर केंद्रित है।
(हैया)