पापुआ न्यू गिनी में हुए भूस्खलन में 2000 से अधिक लोग दबे

2024-05-27 18:58:54

संयुक्त राष्ट्र को लिखे एक पत्र में, पापुआ न्यू गिनी ने कहा कि वहां हुए भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग दबे हुए हैं। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता ने 27 मई को इस बारे में रिपोर्ट की।

पापुआ न्यू गिनी में संयुक्त राष्ट्र की कार्य टीम ने 27 मई को एक मीडिया घोषणा जारी की कि पापुआ न्यू गिनी का रक्षा बल देश में भूस्खलन के बाद खोज और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहा है। दुर्घटना के दूरस्थ स्थान, बदलते इलाके और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण, बचाव कार्य धीमे हो गए हैं। पापुआ न्यू गिनी की सरकार अभी भी मलबे को हटाने और दुर्घटना के स्थान पर भूमि परिवहन खोलने के लिये हर प्रयास कर रही है।

26 मई को, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वे पापुआ न्यू गिनी में भारी भूस्खलन के कारण हुई मौतों से दुःखी हैं, साथ ही वे पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और पापुआ न्यू गिनी के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र अधिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम