चीन अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग मेले में विदेशी व्यापारियों का ध्यान आकर्षित

2024-05-27 17:27:59

20वां चीन (शनचन) अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग मेला दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में आयोजित हो रहा है। वर्तमान मेले में अंतर्राष्ट्रीय मंडपों का क्षेत्रफल पिछले मेले से काफी हद तक बढ़ा है। विदेशी व्यापारी मेले में चीनी सांस्कृतिक उद्योग के विकास की जीवन शक्ति महसूस करते हैं।

20वें चीन अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग मेले के दौरान आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक व्यापार एक्सपो में इतालवी चित्रकार लेले ने ग्राहकों को अपनी पेंटिंग का परिचय दिया। उन्होंने आशा जतायी कि मेले के जरिये ज्यादा ग्राहकों के साथ संपर्क मजबूत किया जाएगा।

दस साल पहले जब लेले चीन पहुंचे, चीनी लोगों का उत्साह और चीन में विकास के  अवसर ने उन पर गहरी छाप छोड़ी। वे चीन में रहने लगे और पेंटिंग की प्रेरणा मिली। वर्ष 2021 में लेले ने पहली बार सांस्कृतिक मेले में भाग लिया। यह उनकी दूसरी भागीदारी है। वर्तमान मेले में उनकी 30 अधिक कृतियां बिक चुकी हैं।

मेले का आयोजन शुरू होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक व्यापार प्रदर्शनी क्षेत्र में लोगों की भीड़ हो रही है। ईरान के चीनी मिट्टी के बरतन, युगांडा की काली लकड़ी के आभूषण और मोल्दोवा की विशेष वाइन दर्शकों का ध्यान आकर्षित हुआ।

बताया जाता है कि वर्तमान सांस्कृतिक मेले के दौरान विश्व प्रसिद्ध फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेला भी पहली बार साथ में आयोजित हो रहा है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम