उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंचा

2024-05-27 19:00:25

कई दिनों से उत्तर भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है और कई क्षेत्रों में स्थानीय तापमान 50 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो पिछले पांच वर्षों में भारत में सबसे अधिक है। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली सहित कई स्थानों पर उच्च तापमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और स्थानीय लोगों को लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि 26 मई को राजस्थान के पेलोडी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंचा, जो जून 2019 के बाद से भारत में मापा गया उच्चतम तापमान है। वहीं, राजस्थान के चिरू में उस समय 50.8 डिग्री का अत्यधिक उच्च तापमान रहा।

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, गुजरात और दिल्ली क्षेत्र आदि क्षेत्रों में गर्म मौसम लगभग 29 मई तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली  और अन्य जगहों पर उच्च तापमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और स्थानीय लोगों को लू से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।

भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 से वर्ष 2022 तक भारत में लू से कुल 3,812 लोगों की मौत हुई।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम