वांग यी ने कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री से बातचीत की

2024-05-25 16:12:34

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 24 मई को चीन की राजधानी पेइचिंग में कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री सोक चेंडा सोफिया से बातचीत की।

बातचीत के दौरान, वांग यी ने कंबोडिया की राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास पथ को आगे बढ़ाने में चीन के दृढ़ समर्थन पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं द्वारा पहुंची रणनीतिक सहमति को लागू करने और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चीन की प्रतिबद्धता दोहराई।

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन क्षेत्रीय विकास सहयोग को आगे बढ़ाने और बाहरी हस्तक्षेप और व्यवधानों का मुकाबला करने के लिए कंबोडिया और अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग करने को तैयार है।

वहीं, सोक चेंडा सोफिया ने चीन के साथ अपने संबंधों के प्रति कंबोडिया की मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने अपने मूल हितों की रक्षा करने और एक-चीन सिद्धांत का पालन करने के चीन के प्रयासों के लिए कंबोडिया के समर्थन की पुष्टि की।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम