वैश्विक शासन प्रणाली को सुधारने और संपूर्ण करने की जरूरत है: चीनी प्रतिनिधि

2024-05-24 18:23:02

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू थ्सोंग ने 23 मई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की "वैश्विक सुरक्षा और विकास चुनौतियों से निपटने में अफ्रीकी देशों की भूमिका को मजबूत करें" विषय पर खुली बहस में कहा कि ऐतिहासिक अन्याय को ठीक करने और वैश्विक शासन प्रणाली को संपूर्ण करने के लिए अफ्रीका का समर्थन किया जाना चाहिए।

फू थ्सोंग ने कहा कि अनुचित अधिकारों, अवसरों और नियमों से निपटने के लिए वैश्विक शासन प्रणाली को सुधारने और संपूर्ण करने की आवश्यकता है। अफ्रीका बहुध्रुवीय दुनिया में एक समान ध्रुव है। अफ्रीका की अनूठी उबुंटू भावना में गहन ज्ञान समाहित है, जो आज की दुनिया में समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण प्रेरणा दे सकता है और मानव जाति की आम चुनौतियों से निपटने के लिए नए विचार प्रदान कर सकता है। चीन जी-20 और ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल होने के लिए अफ्रीकी संघ और अफ्रीकी देशों का स्वागत करता है। चीन अंतरराष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला में अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधित्व और आवाज देने के अधिकार को प्रभावी ढंग से बढ़ाने का समर्थन करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार के मुद्दे पर, चीन अफ्रीका की मांगों के समाधान को प्राथमिकता देने और लंबे समय से अफ्रीका द्वारा झेले गए ऐतिहासिक अन्याय को ठीक करने का पक्ष लेता है।

फू थ्सोंग ने कहा कि अफ्रीकी देशों के साथ एकता और सहयोग को मजबूत करना हमेशा चीन की कूटनीति की प्राथमिकता दिशा रही है। इस शरद ऋतु में, चीन चीन-अफ्रीका सहयोग मंच शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। चीन इस शिखर सम्मेलन के जरिए चीन-अफ्रीका मैत्रीपूर्ण सहयोग को एक नए स्तर पर पहुंचाने और अफ्रीका की स्थायी शांति व विकास हासिल करने में अधिक योगदान देने को तैयार है। (मीनू)

रेडियो प्रोग्राम