आम लोगों का सुखी जीवन कड़ी मेहनत से हासिल होता है- शी चिनफिंग

2024-05-23 16:46:48

22 मई को दोपहर बाद, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन के समुद्र तटीय शानतोंग प्रांत के रिचाओ शहर में सनशाइन कोस्ट ग्रीनवे का निरीक्षण दौरा किया, जहां उन्होंने बहाल किए जाने के बाद समुद्र तट के पारिस्थितिक वातावरण का निरीक्षण किया, और समुद्र के किनारे आराम और व्यायाम कर रहे नागरिकों और पर्यटकों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की।

शी ने जोर देते हुए कहा कि आम लोगों का सुखी जीवन कड़ी मेहनत से हासिल होता है। हमें चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को प्राप्त करने और लोगों के जीवन को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम