कई सरकारी गणमान्य व्यक्तियों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपना पालन दोहराया

2024-05-22 16:08:26

कई देशों की सरकार, गणमान्य व्यक्तियों और मैत्रीपूर्ण लोगों ने हाल के दिनों में एक-चीन सिद्धांत का सख्ती से पालन करने, संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 2758 का पालन करने और किसी भी प्रकार के "थाईवान की स्वतंत्रता" अलगाववाद और बाहरी ताकतों द्वारा चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करने की बात दोहरायी। 

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में कहा कि दुनिया में केवल एक ही चीन है, और संयुक्त राष्ट्र के मूल में अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में भी केवल एक ही चीन है। यह एक निस्संदेह तथ्य है। एक-चीन सिद्धांत को नष्ट करने की कोई भी कार्रवाई अवश्य ही विफल होगी। वेनेज़ुएला सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपना दृढ़ समर्थन दोहराया।

वहीं, जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकैंडे हिचिलेमा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 2758 संदेह से परे है। जाम्बिया सरकार दृढ़ता से एक-चीन सिद्धांत की रक्षा करेगी, यह जाम्बिया-चीन व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी की अटल राजनीतिक नींव है।

उधर, नाउरू सरकार ने एक बयान जारी कर एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ता को दोहराया। बयान में कहा गया कि नाउरू मानता है कि दुनिया में केवल एक ही चीन है और चीन लोक गणराज्य की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है। नाउरू "थाईवान की स्वतंत्रता" और बाहरी ताकतों द्वारा चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करता है, और राष्ट्रीय पुनर्एकीकरण प्राप्त करने के लिए चीन सरकार द्वारा किए गए सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता है।

अफ्रीकी संघ आयोग के उपाध्यक्ष के कार्यालय के निदेशक एमिली रवागासाना ने कहा कि अफ्रीकी संघ राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा और सुरक्षा व विकास अधिकारों की रक्षा के लिए चीन के प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता है। अफ्रीकी संघ एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से समर्थन करता है। दुनिया में केवल एक चीन है और थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न अंग है।

वहीं, चीन में नामीबिया के राजदूत एलिया जॉर्ज कैयामो ने कहा, "नामीबिया के लिए, केवल एक चीन है। थाईवान, मकाओ और हांगकांग सभी चीन का हिस्सा हैं। एक-चीन सिद्धांत के बारे में कोई संदेह नहीं है। नामीबिया एक-चीन नीति के लिए अपना समर्थन दोहराता है। थाईवान, मकाओ और हांगकांग सभी चीन का हिस्सा हैं। यह न केवल मेरा रुख है, हमारी सरकार का रुख है, और मेरी पार्टी का रुख भी है।''

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम