चीन के तीसरे वाहक जहाज़ ने पहली जहाज़रानी की परीक्षा पूरी की

2024-05-18 16:11:53

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्योकांग ने 17 मई को हुई प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि चीन के तीसरे वाहक जहाज़ फुच्येन ने हाल ही में सफलता से अपनी पहली जहाज़रानी की परीक्षा की। इस दौरान गतिशील व्यवस्था और बिजली व्यवस्था आदि उपकरणों की सिलसिलेवार परीक्षाएं की गयीं और अनुमानित लक्ष्य प्राप्त किये गये। अगले चरण में योनजानुसार बाकी परीक्षाएं की जाएंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि फुच्येन वाहक जहाज़ की जहाज़रानी की परीक्षा जहाज़ निर्माण की प्रक्रिया में सामान्य प्रबंध है,जो ठिकाना विशेष और क्षेत्र व देश विशेष नहीं है।

उन्होंने कहा कि चीन से खुद वाहक जहाज़ बनाना राष्ट्रीय प्रभुसत्ता ,सुरक्षा और विकास हित की सुरक्षा करने की ज़रूरत है। चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहता है और प्रतिरक्षात्मक रक्षा नीति का पालन करता है।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम