चीन और तांजानिया के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की

2024-05-17 18:18:42

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को पेइचिंग में यात्रा पर आये तंजानिया के विदेश मंत्री जैन्युरी युसुफ मकाम्बा के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा अफ्रीकी देशों के साथ एकता व सहयोग का विकास करना विदेश नीति के महत्वपूर्ण आधार के रूप में देखता आया है। नये चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का शिखर सम्मेलन इस शरद में पेइचिंग में आयोजित होगा। चीन तांजानिया समेत अफ्रीकी देशों के साथ इसमें भाग लेने का निमंत्रण देता है ताकि चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए अधिक योगदान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद 60 वर्षों में चीन तंजानिया संबंध हमेशा चीन-अफ्रीका संबंध में अग्रसर रहे हैं,जिसने विकासशील देशों की एकता,पारस्परिक मदद,और संयुक्त सशक्तीकरण के लिए मिसाल खड़ी की है। चीन तांजानिया के साथ पारस्परिक राजनीतिक विश्वास गहराने,रणनीतिक जुड़ाव मजबूत करने और व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने को तैयार है।

मकाम्बा ने कहा कि चीन हमेशा अफ्रीका का विश्वसनीय दोस्त है। तंजानिया चीन के साथ अधिक युक्तयुक्त और समुचित विश्व आर्थिक व्यवस्था स्थापित करने को तैयार है और चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग गहराने की प्रतीक्षा करता है।

(वेइतुंग) 

रेडियो प्रोग्राम