वैश्विक रणनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतांत्रिकरण में चीन और रूस की अहम भूमिका:शी चिनफिंग

2024-05-16 16:34:55

16 मई की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग जन वृहद भवन में यात्रा पर आये रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ प्रतिनिधि मंडल स्तरीय वार्ता की।  

शी ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन-रूस राजनीयिक संबंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है ,जो चीन रूस संबंधों के विकास इतिहास में मील का पत्थर और अहम वर्ष है। 75वर्षों में चीन और रूस ने मिल कर बड़े देशों और पड़ोसी देशों के बीच पारस्पिरक सम्मान ,शांतिपूर्ण सहअस्तित्व ,सहयोग व साझी जीत वाला नया रास्ता निकाला है। चीन रूस संबंध हमेशा स्थिरता से आगे बढ़ रहे हैं और सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय निरंतर मजबूत हो रहा है। आर्थिक व व्यापारिक ,पूंजी निवेश ,ऊर्जा सांस्कृतिक व स्थानीय सहयोग में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसने वैश्विक रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का लोकतांत्रिकरण बढ़ाने के लिए सकारात्मक योगदान दिया है।

शी ने कहा कि दोनों पक्षों को राजनयिक संबंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ को नया प्रारंभिक बिंदु अपना कर रणनीतिक के जुड़ाव को और मजबूत कर द्विपक्षीय सहयोग निरंतर व्यापक समृद्ध बनाना चाहिए ताकि दोनों देशों और दोनो देशों की जनता को अधिक लाभ मिले। मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय संबंध के आगे बढ़ाने की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग के लिए नये नियोजन करने को तैयार हूं।

(वेइतुंग)    

 

 

रेडियो प्रोग्राम