शी चिनफिंग और पुतिन ने वार्ता की

2024-05-16 15:20:50

16 मई की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग जन वृहद भवन में यात्रा पर आये रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ एक सीमित बैठक की।

शी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति और मेरे पुराने दोस्त पुतिन की चीन यात्रा का स्वागत है। हाल ही में आप ने फिर रूसी राष्ट्रपति के पदग्रहण की शपथ ली। मैं आपको और रूसी जनता को फिर हार्दिक बधाई देता हूं। विश्वास है कि आपके नेतृत्व में रूस के विकास और निर्माण में और अधिक बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी।

चीन रूस राजनयिक संबंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाना इस साल दोनों देशों के संबंधों के विकास का मुख्य विषय है। आज का चीन-रूस संबंध बड़ी मशक्कत के बाद प्रात हुआ है। दोनों पक्षों को उसे अधिक मूल्यवान समझकर उस की सुरक्षा करनी चाहिए।

शी ने कहा कि चीन रूस संबध का स्थिर विकास न सिर्फ दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मूल हित में है,बल्कि क्षेत्रीय यहां तक कि विश्व शांति,स्थिरता व समृद्धि के लिए लाभदायक भी है। नये अभियान में चीन हमेशा रूस के साथ पारस्परिक विश्वसनीय अच्छा पड़ोसी,दोस्त और साझेदार बनकर पीढ़ी दर पीढ़ी मित्रता मजबूत करना,अपने-अपने देश का विकास व पुनरोत्थान करना और मिलकर विश्व न्याय व निष्पक्षता की सुरक्षा करना चाहता है।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम