मुंबई में बिलबोर्ड गिरने से 14 की मौत

2024-05-14 11:02:48

सोमवार को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बड़े बिलबोर्ड के गिरने से कम से कम 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मुंबई के घाटकोपर जिले में हुई, जहां तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बिलबोर्ड गिर गया।

बचाव अभियान तत्काल चलाया गया, और बचाव दल ने मलबे से बचे लोगों को निकालने के लिए क्रेन और काटने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया। बचाव प्रयासों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत और आपातकालीन प्रतिक्रिया बल को भी तैनात किया गया।

मुंबई सरकार ने दुर्घटनास्थल से 70 लोगों के सफल बचाव की पुष्टि की है, जबकि 14 अन्य उतने भाग्यशाली नहीं रहे।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम