चीन में सबसे लंबी प्रत्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान शुरू

2024-05-11 19:04:23

चीन के क्वांगतोग प्रांत के शनचन शहर से मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी जाने वाली सीधी यात्री उड़ान 11 मई को शुरू हुई। इसकी कुल लंबाई 14,000 किमी. से अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार यह चीन में सबसे लंबी प्रत्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान है। प्रति सप्ताह दो उड़ानें हैं और उड़ान का समय लगभग 16 घंटे है। इससे चीनी पर्यटकों के लिए मेक्सिको जाने का समय काफी हद तक कम होगा।

बताया जाता है कि मेक्सिको लैटिन अमेरिका में चीन का दूसरा बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग घनिष्ठ हो रहा है। सीधी उड़ान से चीन और लैटिन अमेरिका का आर्थिक विकास और नागरिक आवाजाही बढ़ायी जाएगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम