अफ़ग़ानिस्तान में बाढ़ से 50 लोगों की मौत

2024-05-11 15:48:16

उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में शुक्रवार यानी 10 मई को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। बघलान प्रांत के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख ने 10 मई को इसकी पुष्टि की।

आपदा प्रबंधन विभाग के इस प्रमुख के मुताबिक बाढ़ मुख्य रूप से बघलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-ख़ुमरी और आसपास के इलाके में आई। 

उधर, स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार 10 मई को उत्तरी अफगानिस्तान में बदख्शां, तखार और सामांगन प्रांत भी बाढ़ की चपेट में आ गए, जिससे जान-माल की हानि हुई।

बता दें कि इस वर्ष मार्च से अफगानिस्तान के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में इन प्राकृतिक आपदाओं की वजह से 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

(रमेश शर्मा)

 

 

 

रेडियो प्रोग्राम