रूस ने रेड स्क्वायर में सैन्य परेड आयोजित की

2024-05-10 10:33:40

महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध में जीत की 79वीं वर्षगांठ मनाने के लिए रूस ने 9 मई को मॉस्को के रेड स्क्वायर में एक सैन्य परेड आयोजित की। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूसी संघ के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ ओलेग साल्युकोव ने सेना की सलामी ली। रूसी राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर व्लादिमीर पुतिन ने इस में भाग लेकर भाषण दिया।

पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि आज हम यहां उन पूर्वजों को याद करने के लिए हैं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा की, नाजीवाद को कुचला और यूरोप के लोगों को आजाद कराया। साथ ही, हम सभी फासीवाद-विरोधी सैनिक, प्रतिरोध आंदोलन के सदस्य, भूमिगत कार्यकर्ता, गुरिल्ला और जापानी सैन्यवाद के खिलाफ चीनी लोगों द्वारा दिखाए गए साहस को श्रद्धांजलि देते हैं।

पुतिन ने बताया कि आज पश्चिम में कुछ लोग द्वितीय विश्व युद्ध की ऐतिहासिक सच्चाई को विकृत करने और संघर्ष और टकराव को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। रूस वैश्विक संघर्ष को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

लगभग 9,000 सैनिकों, 70 से अधिक सैन्य उपकरणों ने सैन्य परेड में भाग लिया। उसी दिन, सेंट पीटर्सबर्ग सहित 20 से अधिक रूसी शहरों ने भी सैन्य परेड आयोजित की।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम