चीन और फ्रांस ने तीन संयुक्त वक्तव्य जारी किये

2024-05-07 16:51:22

चीन और फ्रांस ने हाल में जैव विविधता व समुद्री मामलों में सहयोग मजबूत करने , एआई व वैश्विक शासन और कृषि आदान-प्रदान व सहयोग के बारे में तीन संयुक्त वक्तव्य जारी किये।

समुद्री देश और जैव विविधता वाला देश होने के नाते चीन और फ्रांस समुद्री और तटीय पारिस्थितिकी व्यवस्था की रक्षा मज़बूत करेंगे। दोनों देश समुद्री और तटीय जैविक विविधता के संरक्षण, सुरक्षा और बहाली करने के साथ पर्यावरण में बहुपक्षवाद को बढ़ावा देंगे। दोनों देश अवैध, असूचित और अनियमित मछली पकड़ने के मामलों से निपटेंगे। दोनों देश प्रदूषण की रोकथाम करेंगे और सतत विकास लक्ष्य नंबर 14 के कार्यान्वयन के लिए वित्तपोषण करेंगे। दोनों देश महासागर संबंधी वैज्ञानिक ज्ञान का विकास करेंगे, हरियाली शिपिंग का विकास करेंगे और नीली अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाएंगे।

वहीं, चीन और फ्रांस के बीच निरंतर वार्ता वैश्विक चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देश मानते हैं कि एआई के विकास और सुरक्षा से जुड़ा अंतर्राष्ट्रीय शासन बहुत अहम है। एआई से आये अवसरों का पूर्ण प्रयोग करने के लिए चीन और फ्रांस इससे संबंधित अंतर्राष्ट्रीय शासन के मॉडल पर चर्चा मज़बूत करेंगे। साथ ही सुरक्षित और विश्वसनीय एआई प्रणाली की स्थापना करेंगे। क्योंकि एआई के अवसर, जोखिम और चुनौतियां विश्वव्यापी हैं। एआई को सार्वजनिक हित में सेवा करने की जरूरत है।

उधर, चीन और फ्रांस कृषि क्षेत्र में भी सहयोग मज़बूत करेंगे और ग्रामीण विकास व निर्माण में सहयोग की संभावना बढ़ाएंगे। कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात में दोनों देश सहयोग का विस्तार करेंगे।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम