राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यूरोप यात्रा (पहला भाग: पेरिस का वसंत)

2024-05-06 17:32:33

स्थानीय समयानुसार 5 मई को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग विशेष विमान से पेरिस पहुंचे। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ़्रांस की राजकीय यात्रा शुरू की।

शी चिनफिंग के पेरिस पहुंचते ही फ़्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। फ़्रांस में रहने वाले चीनियों ने राष्ट्रपति शी का स्वागत करने के लिये सड़क के दोनों किनारों पर ड्रैगन नृत्य और शेर नृत्य किया। पेरिस की सड़कों पर चीन और फ्रांस के झंडे लहरा रहे थे। यह इस वर्ष में चीन के सर्वोच्च नेता की पहली विदेशी यात्रा है। साथ ही पांच वर्षों के बाद शी चिनफिंग फिर एक बार वसंत के पेरिस में गए हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम