शी चिनफिंग ने फ्रांस के अखबार पर लेख प्रकाशित किया

2024-05-06 00:19:25

फ्रांस की राजधानी पेरिस की राजकीय यात्रा के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रांस के अखबार ले फिगारो पर लेख प्रकाशित किया। इसका शीर्षक है चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध स्थापित करने की भावना का विकास करते हुए विश्व शांति और विकास को बढ़ाएं।

अपने लेख में शी चिनफिंग ने कहा कि वर्ष 2024 चीन और फ्रांस के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। वर्तमान यात्रा में मैं निम्न तीन सूचनाएं देना चाहता हूं।

पहली सूचना है कि चीन फ्रांस के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की भावना का विकास करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना चाहता है।

इस साल चीन और फ्रांस के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। पिछले 60 सालों में चीन-फ्रांस संबंधों का तेज विकास कायम रहा। पश्चिमी देशों में चीन ने सबसे पहले फ्रांस के साथ चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी स्थापित की, संस्थागत रणनीतिक वार्ता शुरू की और विमानन, परमाणु ऊर्जा व तीसरे पक्ष के बाजार आदि में सहयोग शुरू कर दिया। इसके साथ पश्चिमी देशों में चीन ने सबसे पहले फ्रांस के साथ एक दूसरे के यहां सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया और सांस्कृतिक वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे वैश्विक सभ्यताओं के बीच आपसी सीख का नेतृत्वकारी भूमिका निभायी गयी। दोनों देशों के सहयोग में जलवायु परिवर्तन के मुकाबले के लिए पेरिस समझौता संपन्न किया गया और खुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचा स्थापित किया गया। इससे वैश्विक जलवायु एजेंडा बढ़ाया गया।

शी चिनफिंग ने कहा कि इतिहास सबसे अच्छा शिक्षक है। वर्तमान दुनिया अशांत है और फिर से जोखिमों का सामना करना पड़ती है। चीन फ्रांस के साथ कूटनीतिक संबंधों की भावना का विकास करते हुए द्विपक्षीय चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना चाहता है, ताकि विश्व सहयोग मजबूत करने में नया योगदान किया जा सके।

दूसरी सूचना है कि चीन उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर फ्रांस समेत विभिन्न देशों के साथ सहयोग बढ़ाएगा।

इस साल नए चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। पिछले 75 सालों में चीन ने मानव जाति के विकास के इतिहास में एक चमत्कार रचा। वर्ष 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत थी और इस साल का लक्ष्य 5 प्रतिशत निर्धारित किया गया। चीन लगातार विश्व आर्थिक वृद्धि बढ़ाएगा और विभिन्न देशों को अवसर देगा।

चीन फ्रांस समेत विभिन्न देशों के उद्यमों का चीन में निवेश करने का स्वागत करता है। इसके साथ, चीन अपने उद्यमों को विदेशों में सहयोग करने का प्रोत्साहन भी देता है। आशा है कि फ्रांस चीनी उद्यमों के लिए निष्पक्ष कारोबारी माहौल तैयार करेगा।

तीसरी सूचना है कि चीन फ्रांस के साथ संपर्क और सहयोग मजबूत कर विश्व शांति और स्थिरता की रक्षा करना चाहता है।

इस साल शांतिपूर्ण सहअस्तितव के पांच सिद्धांतों की प्रस्तुति की 70वीं वर्षगांठ है। पिछले 70 सालों में पंचशील सिद्धांत आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के महत्वपूर्ण सिद्धांत बन गये। हाल के वर्षों में मैंने विश्व विकास पहल, विश्व सुरक्षा पहल और विश्व सभ्यता पहल पेश की। इससे वैश्विक शासन में सुधार और मानव जाति के विकास में मौजूद समस्याओं के समाधान के लिए चीन का प्रस्ताव दिया गया। उक्त तीन पहलों को 100 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला।

अपने लेख में शी चिनफिंग ने यूक्रेन संकट और फिलीस्तीन-इजराइल मुठभेड़ पर अपने रुख भी प्रकाश डाले।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम