संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2026 को महिला किसानों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया

2024-05-03 16:16:52

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 मई को एक प्रस्ताव पारित कर साल 2026 को महिला किसानों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया।

इसका उद्देश्य कृषि-खाद्य प्रणाली में महिला किसानों के सामने आने वाली बाधाओं और चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही समाधानों को आगे बढ़ाना और कृषि में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को प्राप्त करना है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी उस दिन एक प्रस्ताव पारित कर प्रत्येक वर्ष 24 मई को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर बकरी दिवस घोषित किया। यह प्रस्ताव हितधारकों से मार्खोर बकरियों के संरक्षण के प्रयासों का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग की मजबूती पर विचार करने का आग्रह करता है।

प्रस्ताव में कहा गया कि मार्खोर बकरी एक पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित प्रजाति है जो अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के पहाड़ी इलाकों में रहती है। वर्ष 2014 में मार्खोर बकरियों को लगभग लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम