चीन में प्रभावी आविष्कार पेटेंट की संख्या 50 लाख के करीब

2024-05-02 16:32:34

1 मई को, चीन के राज्य बौद्धिक संपदा ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2023 के अंत तक, चीन में प्रभावी आविष्कार पेटेंट की संख्या 49 लाख 90 हज़ार 600 थी, वैध पंजीकृत ट्रेडमार्क की संख्या 4 करोड़ 61 लाख 46 हज़ार 400 थी, कॉपीराइट का कुल वार्षिक पंजीकरण 89 लाख 23 हज़ार 900 था, और सुरक्षा के लिए कुल 2,508 भौगोलिक संकेत उत्पादों को मंजूरी दी गई। 

चीनी राज्य बौद्धिक संपदा ब्यूरो ने हाल ही में "2023 में चीन में बौद्धिक संपदा संरक्षण की स्थिति" पर श्वेत पत्र जारी किया, जो साल 2023 में चीन की बौद्धिक संपदा संरक्षण की प्रगति और परिणामों को पांच पहलुओं में पेश करता है:सुरक्षा प्रभावशीलता, सिस्टम निर्माण, अनुमोदन और पंजीकरण, सांस्कृतिक निर्माण, और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग।

श्वेत पत्र से पता चलता है कि साल 2023 में, चीन में बौद्धिक संपदा संरक्षण की सामाजिक संतुष्टि बढ़कर 82.04 अंक हो गई, जो एक नया रिकॉर्ड था। सिस्टम निर्माण के संदर्भ में, बौद्धिक संपदा कानूनी प्रणाली में लगातार सुधार किया गया, पूरे वर्ष में लगभग 20 बौद्धिक संपदा कानून, नियम और नियमावली बनायी गयी, संशोधित किया गया और प्रख्यापित किए गए। देश में बौद्धिक संपदा अनुमोदन और पंजीकरण की संख्या में समग्र वृद्धि बनी हुई है।

चीनी राज्य बौद्धिक संपदा ब्यूरो के प्रभारी व्यक्ति के मुताबिक, साल 1998 से, चीन ने लगातार 20 से अधिक वर्षों तक बौद्धिक संपदा संरक्षण की स्थिति पर वार्षिक श्वेत पत्र प्रकाशित किया है। यह एक आधिकारिक सामग्री बन गई है जो बौद्धिक संपदा अधिकारों की सख्ती से रक्षा करने पर चीन सरकार के दृढ़ रुख को प्रदर्शित करती है और देश-विदेश में विभिन्न जगतों के लोगों को चीन में बौद्धिक संपदा संरक्षण की स्थिति को समझने में मदद करती है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम