इस वर्ष दक्षिण एशिया के अधिकांश भागों में मानसूनी वर्षा अधिक हो सकती है: डब्ल्यूएमओ

2024-05-01 18:45:22

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने 30 अप्रैल को "दक्षिण एशिया जलवायु आउटलुक मंच" द्वारा जारी एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि इस साल जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान, दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

डब्ल्यूएमओ के अनुसार, इस अवधि के दौरान होने वाली वर्षा दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में वार्षिक वर्षा का 75 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक होती है, जो क्षेत्रीय सामाजिक अर्थशास्त्र को गहराई से प्रभावित करती है। इस वर्ष के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान, दक्षिण एशिया के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा और सामान्य से अधिक तापमान होने की संभावना है। लेकिन उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर दक्षिण एशिया के कुछ इलाकों में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

बता दें कि डब्ल्यूएमओ के समर्थन से साल 2010 में स्थापित "दक्षिण एशिया जलवायु आउटलुक मंच" का उद्देश्य मौसमी जलवायु पूर्वानुमानों और संबंधित मुद्दों पर सहयोग और सूचना साझाकरण को बढ़ावा देना है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम