श्रम ही सभी सुखों का स्रोत है!

2024-05-01 17:17:34

पहली मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस है। चीनी राष्ट्र एक ऐसा राष्ट्र है जो काम करने में मेहनती और निर्माण करने में कुशल है।

एक श्रमिक के रूप में राष्ट्रपति शी चिनफिंग जानते हैं कि केवल कड़ी मेहनत ही ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बना सकती है और केवल श्रम सृजन ही इस देश के महान कायाकल्प के सपने को साकार कर सकता है। "दुनिया की सारी खुशियाँ कड़ी मेहनत से पैदा की जानी चाहिए," 15 नवंबर 2012 को, सीपीसी केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित महासचिव शी ने देसी-विदेशी पत्रकारों के सामने यह बात कही।

प्रांतीय नेता से सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव तक, खेतों से ऑफ़िस की मेज़ तक, खेती करने और कोयला खींचने वाली "सबसे मजबूत श्रम शक्ति" से जनता के सुख की प्राप्ति के लिए संलग्न सर्वोच्च नेता तक, सभी क्षेत्रों में शी चिनफिंग मेहनत करते रहे हैं।

देश में गरीबी उन्मूलन की लड़ाई में उन्होंने 14 बेहद गरीब इलाकों का निरीक्षण दौरा किया। राजधानी में स्वैच्छिक वृक्षारोपण गतिविधियों के दौरान, उन्होंने लगातार 12 वर्षों तक लोगों का नेतृत्व कर आशा के पौधे लगाए।

श्रमिकों को सम्मानित करने वाले सम्मेलनों में, उन्होंने देश भर के लोगों से मॉडल श्रमिकों को उदाहरण के रूप में अपनाने और श्रम के माध्यम से भविष्य बनाने का आह्वान किया। श्रमिकों को लिखे पत्रों में, उन्होंने श्रम की महान भावना की प्रशंसा की और नए युग में सबसे सुंदर श्रमिकों को प्रोत्साहित किया। एकाएक सुपर प्रोजेक्टों के निर्माण स्थलों पर, उन्होंने निर्माताओं में आत्मविश्वास जगाया, ताकि वे संघर्ष के चमत्कार करना जारी रख सकें।

साल 2024 की शुरूआत में चीनी पारंपरिक वसंत त्योहार के दौरान, शी ने चीनी श्रमिकों को संघर्ष और प्रयास करने के लिए प्रोत्साहन करते हुए कहा कि आगे विकास के साथ नवाचार करें, परिश्रम और समर्पित करें, एक साथ चीनी शैली के आधुनिकीकरण में नया अध्याय लिखें।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम