चीन के उपकरण उद्योग में तेज़ वृद्धि

2024-04-28 20:11:33

फिलहाल चीन की राजधानी पेइचिंग में चल रहे 2024 चोंगक्वानछुन मंच से मिली जानकारी के अनुसार, हाल के वर्षों में चीन के उपकरण उद्योग में तेज़ वृद्धि हुई है। वर्तमान में देश में कई अग्रणी उद्यमों और विशिष्ट नए उद्यम नज़र आ रहे हैं। आकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में देश के उपकरण उद्योग में 10.112 खरब युआन का राजस्व प्राप्त किया गया है।

शनिवार यानी 27 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में 2024 चोंगक्वानछुन मंच के उच्च स्तरीय उपकरणों के नवाचार और विकास पर समानांतर मंच आयोजित हुआ। जिसमें चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी उप मंत्री वांग च्यांगफिंग ने अपने भाषण में यह जानकारी दी।

वांग ने बताया कि हाल के वर्षों में सभी पक्षों के प्रयासों की बदौलत चीन में उपकरण उद्योग लगातार वृद्धि हो रहे हैं, जिनमें कुछ उच्च-स्तरीय उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय अग्रणी स्तर तक पहुंच गए हैं या उसके करीब हैं। वर्तमान में एआई और क्वांटम सूचना जैसी नई उभरती प्रौद्योगिकियों ने उच्च-स्तरीय उपकरणों के विकास को नई गति दी है। चीन उपकरण उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना जारी रखेगा। साथ ही चीन उपकरण उद्योग के विकास में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहन करेगा।     

बता दें कि उपकरण उद्योग दुनिया को जानने, औद्योगिक उत्पादन और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों के लिये काफी महत्वपूर्ण है। इसलिये दुनिया के तमाम देश उपकरण उद्योग के विकास पर विशेष महत्व देते हैं।

(रमेश शर्मा) 

रेडियो प्रोग्राम