पाकिस्तानी किसानों को लाभ पहुंचाती चीन की उन्नत कृषि कटाई तकनीक

2024-04-28 15:48:11

इस अप्रैल में, पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के पुरगर क्षेत्र के एक खेत में, स्थानीय किसान चीन से आयातित रेपसीड हार्वेस्टर के आसपास मशीन से कटाई का काम देखने इकट्ठे हुए हैं। किसान मोहम्मद मसूद ने कहा: "यह चीनी मशीन आश्चर्यजनक है ! पहले हम रेपसीड, गेहूं आदि की कटाई के लिए सिंगल-फंक्शन हार्वेस्टर पर निर्भर थे जिसमें फसल नुकसान की दर बहुत अधिक थी।"

यह एक रेपसीड कटाई उपकरण प्रौद्योगिकी प्रचार कार्यक्रम है जो वुहान छिंहफ़ा हेशेंग कृषि विकास कंपनी लिमिटेड और पाकिस्तानी कृषि उद्यम EVYOL समूह द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें सैकड़ों स्थानीय किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। EVYOL समूह के बिक्री प्रबंधक ग़ज़नफ़र अली ने व्यक्तिगत रूप से रेपसीड हार्वेस्टर का संचालन किया और प्रचार बैठक में किसानों को संबंधित तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारे के निर्माण ने स्थानीय किसानों को रोपण लागत कम करने, आय बढ़ाने और प्रौद्योगिकी प्रचार और परिचय के माध्यम से समृद्ध जीवन जीने में सक्षम बनाया है। यह एक अच्छी बात है जिससे पूरे पाकिस्तानी समाज को लाभ होता है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अनुसंधान मंत्रालय के तकनीकी सलाहकार अकमल सिद्दीकी ने कहा कि चीनी कृषि उद्यमों द्वारा प्रदान किए गए तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से पाकिस्तान को फसल कटाई के तरीकों को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर मिला है। इससे पाकिस्तान के कृषि क्षेत्र को फसल कटाई के मौसम के दौरान श्रम की कमी की दीर्घकालिक चुनौती से निपटने में मदद मिलेगी, पाकिस्तान की कृषि उत्पादकता में सुधार होगा और पाकिस्तान की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम