चीन पर "अतिक्षमता" का आरोप लगाना ग़लत है

2024-04-25 17:01:56

हाल ही में, ब्लूमबर्ग मीडिया ग्रुप की वेबसाइट ने एक लेख प्रकाशित कर कहा है कि चीन का पवन ऊर्जा क्षेत्र इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि पिछले दो हफ्तों में अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने पेइचिंग का दौरा किया। लेख में कहा गया है कि कुछ लोगों की शिकायत है कि चीन की महत्वाकांक्षाएं कीमतों को कम कर रही हैं, जिससे अन्य देशों के लिए अपने स्वयं के क्लीनटेक क्षेत्र बनाने के लिए बहुत कम जगह बची है। वास्तव में, इस प्रकार का आर्थिक संरक्षणवाद गुमराह करने वाला है और यह केवल ऊर्जा संक्रमण को धीमा करेगा।

लेख में कहा गया है कि अमेरिका में पवन फार्मों के हर जटिल घटक के लिए स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को बाधाओं का सामना करना पड़ा है। यूरोप में, वही कमी इस साल और अगले साल फैलनी शुरू हो जाएगी। केवल चीन में ही सप्लाई चेन पर्याप्त है। इसलिए स्वच्छ ऊर्जा में चीन की "अतिक्षमता" के बारे में पश्चिम का भ्रम गलत है।

लेख में कहा गया है कि अगर हम दुनिया की ऊर्जा प्रणाली को नया आकार देना चाहते हैं तो हमें चौथी औद्योगिक क्रांति की जरूरत है और हमें इसमें निवेश करना होगा। इसके लिए एक व्यापक रणनीति की आवश्यकता है जो विनाशकारी व्यापार युद्ध को भड़काने के बजाय चीनी, अमेरिकी या यूरोपीय सरकारों के समर्थन का स्वागत करे।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम