चीन दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर बाहरी शक्ति की दखल का विरोध करता हैः चीनी रक्षा मंत्रालय

2024-04-25 18:41:42

25 अप्रैल की दोपहर के बाद चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वु छ्येन ने नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि दक्षिण चीन सागर सवाल के समाधान में बड़ी बुद्धिमत्ता की जरूरत है। बाहरी शक्ति के दखल से घटनाक्रम अधिक जटिल और कठिन होगा।

उन्होंने कहा कि चीन इस क्षेत्र के देशों के बीच वार्ता से वाद-विवाद हल करने का पक्षधर है। चीन बाहरी शक्ति के दखल और दक्षिण चीन सागर में शक्ति के दिखावे और उकसावे का विरोध करता है। चीनी सेना संबंधित घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए है और शक्तिशाली कदम उठाकर इस का निपटारा करेगा और दक्षिण चीन सागर में अशांति फैलाने की अनुमति कतई नहीं देगा ।

प्रेस वार्ता में वु छ्येन ने अमेरिका ,जापान व फिलिपींस के शिखर सम्मेलन के  संयुक्त बयान के प्रति बताया कि इस संयुक्त बयान ने तथ्यों की उपेक्षा कर चीन पर निराधार आरोप लगाया। हम इसका डटकर विरोध करते हैं। दक्षिण चीन सागर के द्वीपों और उसके आसपास के समुद्र पर चीन की अविवादित प्रभुसत्ता है। त्याओयु द्वीप और उस के अधीन द्वीप प्राचीन समय से चीन की भूमि रही है। तथाकथित दक्षिण चीन सागर पर मध्यस्थता का फैसला सिर्फ रद्द कागज है। थाईवान सवाल चीन का अंदरूनी मामला है ,जिसमें बाहरी हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जाती है ।

(वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम