90 से अधिक प्रयोग करेंगे शनचो-18 के तीन अंतरिक्ष यात्री

2024-04-25 12:17:40

25 अप्रैल (आज) की रात को 8 बजकर 59 मिनट पर चीनी समानव अंतरिक्ष यान शनचो-18 का प्रक्षेपण किया जाएगा। तीनों अंतरिक्ष यात्री ये क्वांगफ़ू, ली थ्सोंग और ली क्वांगसू अंतरिक्ष स्टेशन में लगभग 6 महीनों तक काम करेंगे।  

बताया गया है कि मौजूदा शनचो-18 अंतरिक्ष यात्री शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्रियों का स्थान लेंगे। अंतरिक्ष स्टेशन में ठहरने के समय वे अंतरिक्ष स्टेशन के प्रबंधन, रखरखाव और स्थिति निरीक्षण आदि कार्यों के अलावा, 90 से अधिक प्रयोग भी करेंगे। उनमें चीन की पहली ऑन-ऑर्बिट जलीय पारिस्थितिक अनुसंधान परियोजना और प्लांट स्टेम सेल फ़ंक्शन पर दुनिया का पहला ऑन-ऑर्बिट अनुसंधान शामिल है।  

अंतरिक्ष स्टेशन में कामकाज के दौरान, तीनों अंतरिक्ष यात्री 6 बार पेलोड कार्गो एयरलॉक केबिन निकास मिशन और केबिन से निकल कर 2 या 3 गतिविधियां आयोजित करेंगे। साथ ही, वे विज्ञान शिक्षा और जन कल्याण गतिविधियाँ भी चलाएंगे।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम