अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाना चाहिए: चीन

2024-04-24 14:16:25

संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि ताई पिंग ने 22 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र के वित्तपोषण विकास मंच की विशेष उच्च स्तरीय बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वैश्विक प्रशासन में सुधार और अनुकूल विकास वातावरण बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकासशील देश विकास निधि की कमी और बढ़ते ऋण जोखिम जैसी कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा का कार्यान्वयन पिछड़ रहा है। सभी देशों को साझा भविष्य वाले समुदाय की भावना स्थापित करनी चाहिए, विश्व अर्थव्यवस्था और विकास जैसे क्षेत्रों में प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बैठक में, ताई पिंग ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला के सुधार को सख्ती से बढ़ावा देना चाहिए और वैश्विक आर्थिक प्रशासन में विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व और आवाज़ को बढ़ाना चाहिए। जबकि विकसित देशों को विकास वित्तपोषण के लिए प्राथमिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए और अपनी आधिकारिक विकास सहायता प्रतिबद्धताओं और जलवायु वित्तपोषण दायित्वों को पूरा करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि ऋण समस्या का उचित तरीके से निपटारा करना चाहिए और विकासशील देशों को सतत विकास हासिल करने में मदद करनी चाहिए। और इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि चीन हमेशा विकास के लिए वित्तपोषण के मुद्दे को बहुत महत्व देता है। चीन ने वैश्विक आर्थिक प्रशासन में सक्रिय रूप से भाग लिया है, और विकासशील देशों के ऋण बोझ को कम करने और सतत विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दिया है। चीन व्यापक परामर्श, संयुक्त योगदान और साझा लाभ के सिद्धांत को बनाए रखने, अधिक निष्पक्ष और उचित वैश्विक आर्थिक शासन प्रणाली को बढ़ावा देने, उभय जीत वाले सहयोग को बढ़ावा देने और सामान्य विकास हासिल करने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर लगातार प्रयास करना चाहता है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम