पोलैंड में मौजूद अमेरिकी परमाणु हथियार रूस के कानूनी निशाना बन जाएंगे: रूसी विदेश मंत्रालय

2024-04-23 10:58:24

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने 22 अप्रैल को कहा कि यदि अमेरिकी परमाणु हथियार पोलैंड में दिखाई देते हैं, तो प्रासंगिक सुविधाओं को तुरंत रूस द्वारा कानूनी निशाने के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा।

रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी खबर के मुताबिक मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में, पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा ने यह टिप्पणी की कि "पोलैंड अपने देश में अमेरिकी परमाणु हथियार तैनात करने के लिए तैयार है।" इसकी चर्चा में ज़खारोवा ने कहा कि लंबे समय में, पोलैंड अमेरिका द्वारा रूस के प्रति अपनाई गई शत्रुतापूर्ण नीति में सक्रिय रूप से एकीकृत हो रहा है। ऐसी भड़काऊ टिप्पणियाँ बार-बार आती हैं।

उन्होंने कहा कि पोलैंड के प्रति, केवल नाटो की सदस्यता ही पर्याप्त नहीं है। वह नाटो के तथाकथित “संयुक्त परमाणु मिशन” कार्यक्रम में भी सक्रिय रूप से समर्थन और भाग ले रहा है।

ज़खारोवा ने बल देकर कहा कि यदि अमेरिकी परमाणु हथियार पोलैंड में दिखाई देते हैं, तो रूस और नाटो के बीच सीधे सैन्य संघर्ष की स्थिति में संबंधित सुविधाओं को तुरंत "कानूनी निशाने की सूची" में शामिल किया जाएगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम