कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट ने वांग यी से मुलाकात की

2024-04-23 14:08:42

स्थानीय समयानुसार 22 अप्रैल को, कंबोडियाई प्रधान मंत्री हुन मैनेट ने नोम पेन्ह में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

इस दौरान, वांग यी ने कहा कि नई कंबोडियाई सरकार ने सुचारू शुरुआत की है और सकारात्मक उपलब्धियां हासिल की हैं। कंबोडिया में अर्थव्यवस्था तेजी से और लगातार विकसित हुई है, लोगों की आजीविका में सुधार जारी है, और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में और सुधार हुआ है। एक अच्छे दोस्त और अच्छे भागीदार के रूप में चीन इसके बारे में बहुत खुश है।

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन कंबोडिया के साथ मिलकर साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए कार्य योजना के नए संस्करण को लागू करना, आपसी विश्वास और समर्थन बढ़ाना और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करना चाहता है, ताकि दोनों देशों के बीच की दोस्ती लोहे की तरह, और एकता स्टील की तरह हो सके, और द्विपक्षीय सहयोग हीरे की तरह चमक रहे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतर्राष्ट्रीय स्थिति कैसे बदलती है, चीन हमेशा कंबोडिया का सबसे विश्वसनीय मित्र और इसके विकास के लिए सबसे मजबूत समर्थक रहेगा।

मुलाकात में हुन मैनेट ने कहा कि चीन का विकास क्षेत्रीय देशों के लिए महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है और कंबोडिया को इससे बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग और चीन सरकार द्वारा लंबे समय में कंबोडिया को दिए गए दृढ़ समर्थन और निःस्वार्थ मदद का आभार व्यक्त किया।

हुन मैनेट ने यह भी कहा कि चीन के प्रति कंबोडिया की नीति हमेशा सुसंगत रही है और चीन के साथ इसकी दोस्ती अटल है। साथ ही, कंबोडिया थाईवान, हांगकांग और शिनच्यांग जैसे चीन के मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर चीन का दृढ़ता से समर्थन करता है, "बेल्ट एंड रोड" में सक्रिय रूप से भाग लेता है, और चीन द्वारा प्रस्तावित तीन वैश्विक पहलों का समर्थन करता है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम