जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय आविष्कार प्रदर्शनी में 70 चीनी आविष्कारों ने स्वर्ण पदक जीते

2024-04-22 11:25:56

49वीं जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय आविष्कार प्रदर्शनी 21 अप्रैल को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संपन्न हुई। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनी में 197 आविष्कारों का परिचय दिया और कुल 70 स्वर्ण पदक और 97 रजत पदक जीते।

चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान कॉलेज के "वायुमंडलीय मल्टी-पैरामीटर डिटेक्शन ऑप्टिकल क्वांटम लिडार" प्रोजेक्ट ने स्वर्ण पदक और इस आविष्कार प्रदर्शनी के विशेष पुरस्कारों में से एक, "जिनेवा गणराज्य और स्टेट सरकार पुरस्कार" जीता। यह परियोजना एक साथ 3 किलोमीटर के पता लगाने के दायरे में कार्बन डाइऑक्साइड सांद्रता, एयरोसोल सांद्रता और वायुमंडलीय पवन क्षेत्र का उच्च-सटीक पता लगाने में सक्षम हो सकती है।

वहीं, प्रदर्शनी में चीनी इलेक्ट्रिक पावर अनुसंधान संस्थान की 6 परियोजनाओं ने 5 स्वर्ण पुरस्कार और 1 रजत पुरस्कार जीता, जिसमें बिजली प्रणाली उत्पादन, पारेषण, वितरण और उपयोग के सभी पहलुओं को शामिल किया गया।

उधर, विशेष अनुप्रयोग परिदृश्यों के लिए थ्येनचिन एआई नवप्रवर्तन केंद्र द्वारा विकसित ऑडियो-विज़ुअल एकीकृत स्मार्ट हेडफ़ोन ने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक विशेष पुरस्कार भी जीता। यह आविष्कार मौन और उच्च शोर वाले विशेष कामकाजी वातावरण में आवाज की बातचीत की जरूरतों को पूरा कर सकता है, और इसमें सार्वजनिक सुरक्षा आपातकालीन अग्निशमन, आतंकवाद विरोधी और अन्य क्षेत्रों में व्यापक बाजार स्थान और अनुप्रयोग संभावनाएं हैं।

बता दें कि जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय आविष्कार प्रदर्शनी की स्थापना 1970 के दशक में की गई थी और यह दुनिया में सबसे लंबे इतिहास और सबसे बड़े पैमाने वाली आविष्कार प्रदर्शनियों में से एक है। मौजूदा 49वीं प्रदर्शनी में दुनिया भर से 1,000 से ज्यादा आविष्कार शामिल हुए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम