कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहमोनी ने वांग यी से मुलाकात की

2024-04-22 14:04:29

21 अप्रैल को, कंबोडियन राजा नोरोडोम सिहामोनी ने राजधानी नोम पेन्ह में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

सिहामोनी ने कंबोडिया के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए निःस्वार्थ समर्थन और सहायता और कंबोडिया और चीन के बीच साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए मजबूत प्रोत्साहन देने के लिए चीन के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। सिहामोनी का मानना है कि "औद्योगिक विकास गलियारा" और "मछली-चावल गलियारा" के निर्माण से कंबोडियाई अर्थव्यवस्था के अधिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कंबोडिया दृढ़ता से एक-चीन नीति का पालन करता है और मानव जाति साझा भविष्य समुदाय के निर्माण की अवधारणा और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित तीन प्रमुख वैश्विक पहलों का सक्रिय रूप से समर्थन करता है।

मुलाकात में, वांग यी ने कहा कि चीन-कंबोडिया मित्रता दोनों देशों की पुरानी पीढ़ी के नेताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से बनाई गई थी, अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में कैसा भी बदलाव क्यों न आ जाए और दोनों देशों की मित्रता मजबूत हो रही हैं। आप ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ गहरी मित्रता और ठोस पारस्परिक विश्वास स्थापित किया है, जिसने चीन-कंबोडिया मित्रता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में, चीन-कंबोडिया के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में उच्च गुणवत्ता, उच्च स्तर और उच्च मानकों के एक नए चरण में प्रवेश कर गया है।

वांग यी ने और भी कहा कि चीन चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने, नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों के विकास में तेजी लाने और बाहरी दुनिया के लिए उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। चीन का विकास कंबोडिया के विकास के लिए भी नए अवसर प्रदान करेगा। चीन साझा विकास हासिल करने और चीन-कंबोडिया के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को समय की अग्रिम पंक्ति में रखने के लिए कंबोडिया के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम