पेरिस ओलंपिक में जल खेलों में चीनी टीम के प्रदर्शन की प्रतीक्षा हूँ:वर्ल्ड एक्वेटिक्स के अध्यक्ष

2024-04-22 14:02:44

हाल ही में चीन के क्वांगतोंग प्रांत में मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में, वर्ल्ड एक्वेटिक्स के अध्यक्ष हुसैन अल-मुसल्लम ने कहा कि चीनी टीम को गोताखोरी, तैराकी आदि स्पर्धाओं में फायदा है, और उनका मानना है कि चीनी टीम पेरिस ओलंपिक में जल खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

अल-मुस्सलाम ने हाल के वर्षों में जल खेलों में चीनी टीम की उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रशंसा की, “चीनी टीम 2024 दोहा विश्व चैंपियनशिप में पदक सूची में पहले स्थान पर रही और टोक्यो ओलंपिक में भी चीनी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और तैराकी और गोताखोरी स्पर्धाओं में अधिक स्वर्ण पदक जीते हैं।”

अल-मुस्सलाम ने आगे बताया कि पेइचिंग ओलंपिक, पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक और हांगचो एशियाई खेलों जैसे प्रमुख आयोजनों की सफलतापूर्वक मेजबानी के बाद, विश्व खेल मानचित्र पर चीन की स्थिति में बड़े बदलाव आए हैं। वर्तमान में चीन न केवल आर्थिक शक्तिशाली देश है, बल्कि खेल शक्तिशाली देश भी है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम