जी7 के विदेश मंत्रियों की घोषणा ने चीन के आंतरिक मामलों में जानबूझकर हस्तक्षेप किया:चीनी प्रवक्ता

2024-04-22 18:21:32

 

22 अप्रैल को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में पिछले शुक्रवार को इटली में बैठक के बाद जी7 के विदेश मंत्रियों द्वारा जारी बयान पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक चीन से संबंधित मुद्दों में हेर-फेर करने पर जोर देती है, तथ्यों को नजरअंदाज करती है, सही और गलत को भ्रमित करती है और चीन के आंतरिक मामलों में मनमाने ढंग से हस्तक्षेप करती है। चीन इससे पूरी तरह असंतुष्ट है और इसका कड़ा विरोध करता है।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि संबंधित मुद्दों पर चीन का रूख हमेशा स्पष्ट रहा है। थाईवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता की रक्षा करने का सबसे प्रभावी तरीका एक-चीन सिद्धांत का पालन करना और "थाईवान की स्वतंत्रता" का विरोध करना है। चीन और आसियान देशों के संयुक्त प्रयासों में दक्षिण चीन सागर में आम तौर पर शांति और स्थिरता बनी रही है। दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता को लेकर कोई समस्या नहीं है।

   चीनी प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि चीन जन-केंद्रित दृष्टिकोण का पालन करता है और इस अवधारणा को आगे बढ़ाता है कि विकास से सभी चीनी लोगों को लाभ होता है। वर्तमान में, हांगकांग शासन से समृद्धि की ओर अपने परिवर्तन की गति बढ़ा रहा है। शिनच्यांग और तिब्बत में सामाजिक सद्भाव, समृद्धि और स्थिरता है, और विभिन्न जातीय लोग शांति और संतुष्टि से रहते हैं और काम करते हैं। अंतरराष्ट्रीय आधिकारिक संगठनों द्वारा किए गए सर्वेक्षणों के अनुसार चीनी लोगों की सरकार के प्रति संतुष्टि हर साल 90% से ऊपर रहती है। सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में, चीन अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न देशों के सामान्य विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व बैंक के आँकड़ों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक विकास में चीन का योगदान पहले ही जी7 के संयुक्त योगदान से अधिक हो गया है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम