46वें मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस में कई चीनी फिल्में होंगी प्रदर्शित

2024-04-20 18:53:43

46वें मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस और 2024 ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 19 अप्रैल को रूस की राजधानी मॉस्को में उद्घाटित हुआ। आयोजन के दौरान कई चीनी फिल्में रिलीज की जाएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म दिवस में 50 से ज्यादा देशों की 200 से ज्यादा फिल्में शामिल हुई हैं। ब्रिक्स फिल्म महोत्सव के ढांचे के तहत, रूस, चीन, ब्राजील, भारत, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र आदि देशों की दर्जनों फिल्में प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन करेंगी। चाइना फिल्म क्रिटिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष राव शुगुआंग चीनी जज के रूप में कार्य करेंगे।

चीनी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष, छांगछुन फिल्म स्टूडियो ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष ज्वान येन ने संवाददाता से कहा कि ब्रिक्स फिल्म महोत्सव ब्रिक्स सहयोग तंत्र के तहत आयोजित एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है। इस बार के फिल्म महोत्सव में चीन ने प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन के लिये कई फिल्मों को चुनकर भाग लिया है। ताकि ब्रिक्स देशों के बीच फिल्म आदान-प्रदान को और अधिक समर्थन दिया जा सके और रूस के साथ फिल्म सहयोग को मजबूत किया जा सके।

गौरतलब है कि मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस सबसे पुराने फिल्म फेस्टिवल में से एक है। जिसकी स्थापना वर्ष 1935 में हुई। और वर्ष 1959 से इस का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। पहले हर दो साल में एक बार इसका आयोजन होता था। लेकिन वर्ष 1999 से हर वर्ष इसे एक बार आयोजित किया जाता है। इस बार का मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस 26 अप्रैल तक चलेगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम