चीन की उत्पादन क्षमता के बारे में ऑनलाइन जनमत सर्वेक्षण प्रश्नावली

2024-04-19 14:51:45

अमेरिका और अन्य पश्चिमी मीडिया ने हाल में "चीन की अत्यधिक उत्पादन क्षमता" का प्रचार किया। इस पर दुनिया में व्यापक ध्यान आकर्षित हुआ।

अपने विचार हमारे साथ साझा करने के लिए इस सर्वेक्षण में भाग लें।

 

1. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार वर्ष 2030 में पूरी दुनिया में नवीन ऊर्जा वाहनों की मांग 4 करोड़ 50 लाख तक पहुंच जाएगी, जो वर्ष 2022 की तुलना में चार गुना अधिक होगी। क्या आपको लगता है कि वैश्विक बाज़ार में नई ऊर्जा तकनीकों और उत्पादों की अभी भी भारी मांग और संभावनाएं हैं?

ए. हां।

बी. नहीं।

 

2. उत्पादन क्षमता आपूर्ति और मांग से निर्धारित होती है। आपूर्ति और मांग के बीच असंतुलन आम बात है। मांग की तुलना में थोड़ी बड़ी मात्रा में आपूर्ति पूर्ण प्रतिस्पर्धा और योग्यतम के अस्तित्व के लिए अनुकूल है। क्या आप सहमत हैं?

ए. सहमत हैं।

बी. सहमत नहीं।

 

3. तकनीकी नवाचार में तेजी लाना और बाज़ार प्रतिस्पर्धा को पूरी तरह से प्रोत्साहित करना नई ऊर्जा के क्षेत्र में स्वस्थ और तेज विकास को बढ़ावा देने की कुंजी है। क्या आप सहमत हैं?

ए. सहमत हैं।

बी. सहमत नहीं।

 

4. वैश्वीकरण के युग में विभिन्न देशों की अलग-अलग तुलनात्मक श्रेष्ठता है, जिसके चलते  विभिन्न उद्योगों या क्षेत्रों में अत्यधिक उत्पादन क्षमता मौजूद है। इस समस्या को हल करने के लिए विभिन्न देशों के बीच सहयोग की ज़रूरत है। क्या आप सहमत हैं?

ए. सहमत हैं।

बी. सहमत नहीं।

 

5. चीन का नवीन ऊर्जा उद्योग निरंतर वैश्विक बाज़ार में श्रेष्ठ उत्पाद पेश करता है, जिससे वैश्विक हरित विकास में सकारात्मक योगदान मिलता है। क्या आप सहमत हैं?

ए. सहमत हैं।

बी. सहमत नहीं।

 

6. संरक्षणवाद से नवीन ऊर्जा उद्योग को बाधित करने से जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में विभिन्न देशों के समान प्रयास कमज़ोर होंगे। क्या आप सहमत हैं?

ए. सहमत हैं।

बी. सहमत नहीं।

 

7. दुनिया में नवीन ऊर्जा क्षेत्र का स्वस्थ विकास निष्पक्ष और उचित अंतर्राष्ट्रीय नियमों और व्यवस्थाओं पर आधारित होना चाहिए। व्यापक विकासशील देशों के हितों को पूरी तरह से महत्व दिया जाना चाहिए। क्या आप सहमत हैं?

ए. सहमत हैं।

बी. सहमत नहीं।

 

8. उत्पादन क्षमता का मुद्दा एक आर्थिक मुद्दा है। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उत्पादन क्षमता का राजनीतिकरण और प्रतिभूतिकरण आर्थिक कानूनों के विपरीत है और विश्व आर्थिक बहाली के लिए अनुकूल नहीं है। क्या आप सहमत हैं?

ए. सहमत हैं।

बी. सहमत नहीं।

रेडियो प्रोग्राम