मार्च के अंत तक, चीन में कुल 36.47 लाख 5जी बेस स्टेशन स्थापित हुए

2024-04-18 19:25:35

18 अप्रैल की सुबह, चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वर्ष 2024 की पहली तिमाही में उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी के विकास की स्थिति का परिचय देने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।

इस संवाददाता सम्मेलन में चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता और मुख्य इंजीनियर चाव जिगुओ ने बताया कि इस मार्च के अंत तक, चीन में 5जी बेस स्टेशनों की कुल संख्या 36.47 लाख पहुंची और चीन में 5जी यूजर्स की प्रवेश दर 60 प्रतिशत से अधिक है। साथ ही, चीन में गीगाबिट नेटवर्क सेवा क्षमताओं वाले पोर्टों की संख्या 245.6 लाख है और दुनिया का पहला 400 जी ऑल-फाइबर इंटरप्रोविंशियल बैकबोन नेटवर्क लिंक आधिकारिक तौर पर चीन में व्यावसायीकृत हो गया है।

वर्तमान में, दुनिया में सबसे तेज़ या उच्चतम ट्रांसमिशन गति 400जी है। अब चीन ने व्यावसायिक उपयोग के लिए 400जी वाले लिंक खोल दिए हैं, जिससे कंप्यूटिंग शक्ति और डेटा तत्वों के बीच विषयों, प्रकारों और क्षेत्रों में कुशल इंटरकनेक्शन का बेहतर समर्थन होगा।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम