चीन विश्व आर्थिक वृद्धि का सबसे बड़ा इंजन बना रहेगा

2024-04-18 16:58:15

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हाल में कहा कि हालांकि आर्थिक वृद्धि दर में कमी आयी है, लेकिन चीन फिर भी विश्व आर्थिक वृद्धि का सबसे बड़ा इंजन बना रहेगा।

एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने कहा कि आने वाले समय में चीन स्पष्ट रूप से बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। एशिया की जीडीपी में चीन का योगदान लगभग आधा रहेगा।

एडीबी का अनुमान है कि वर्ष 2024 और 2025 में चीन एशिया की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की 46 प्रतिशत वृद्धि देगा। क्रय शक्ति समता की गणना करें, तो दुनिया और एशिया की जीडीपी में चीन का अनुपात क्रमशः 18 प्रतिशत और 48 प्रतिशत है। क्रय शक्ति समता एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक आदि संगठनों में प्रचलित माप का मानक है।

वहीं, अल्बर्ट पार्क ने कहा कि एशिया की आर्थिक वृद्धि में भारत का महत्व बढ़ रहा है। निस्संदेह भारतीय अर्थव्यवस्था पर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ, लेकिन इसका पैमाना चीन से कम है। क्रय शक्ति समता की गणना करें, तो चीन की अर्थव्यवस्था का पैमाना भारत का लगभग 2.5 गुना है। वैश्विक आर्थिक विकास आगे बढ़ाने में भारत को काफी समय लगेगा।

एडीबी का अनुमान है कि इस साल विकसित देशों में आर्थिक वृद्धि धीमी होगी। अमेरिका और जापान की जीडीपी की वृद्धि दर क्रमशः1.9 फीसदी और 0.6 फीसदी तक कम होगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम