हाईनान एक्सपो में उपभोग की जीवन शक्ति दिखी

2024-04-17 16:15:46

चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोग वस्तु एक्सपो (हाईनान एक्सपो) अभी जारी है। तकनीकी नवाचार और हरित व निम्न कार्बन के विषय पर नई ऊर्जा, नई सामग्री और नवीन उत्पाद क्रमशः सामने आये। कई देशों के लोगों ने कहा कि हाईनान एक्सपो दुनिया के लिए चीनी बाज़ार को समझने का मंच ही नहीं, चीन के लिए विश्व उपभोग रुझान को जानने की महत्वपूर्ण खिड़की भी है।

आर्थिक विकास और विदेश व्यापार के लिए जर्मन फेडरल एसोसिएशन (बीडब्ल्यूए) का मुख्यालय जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित है। इसके तीन हज़ार से अधिक सदस्य हैं, जो शिक्षा, रसायन उद्योग, ऊर्जा, निर्माण, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, मशीनरी और विमानन आदि सभी व्यवसायों से जुड़े हैं।

बीडब्ल्यूए के अध्यक्ष मिशेल शुमान ने कहा कि हालांकि विश्व अर्थव्यवस्था के सामने चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन चीनी बाज़ार की निहित शक्ति फिर भी बड़ी है। चीन के डिजिटल बुनियादी संस्थापन और नवाचार वातावरण से विदेशी कंपनियों को सुविधा और अवसर मिलेंगे।

नामीबिया के व्यापार और उद्योग मंत्रालय की उप प्रमुख एंजेला प्रिटोरियस ने कहा कि चीन नामीबिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार बन गया है। आशा है कि हाईनान एक्सपो के ज़रिए चीन और अन्य देशों के साथ सहयोग के अवसर मिलेंगे। नामीबिया वैश्विक आर्थिक प्रणाली में और गहन रूप से शामिल होना चाहता है, ताकि समान विकास और समृद्धि हासिल हो सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम