वसंत में कैम्पिंग लोकप्रिय बना

2024-04-16 19:36:36

हाल के कई वर्षों में चीन में कैम्पिंग लोकप्रिय बन रहा है। 2024 पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय आउटडोर कैम्पिंग प्रदर्शनी हाल ही में आयोजित की गयी। इसमें 200 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए और 20 से अधिक नए उत्पाद शो का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इंटरनेट बिक्री प्लेटफ़ॉर्म डेटा के मुताबिक वसंत की शुरुआत के बाद से, चीन में हल्के कैंपिंग उपकरणों की बिक्री गर्म हो गई है। उदाहरण के लिये कैंपिंग टेंट की बिक्री में गत महीने से 240 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और शॉवर टेंट की बिक्री में 150 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

चंद्रिमा

 

रेडियो प्रोग्राम