चीन के ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान आइसब्रेकर "श्वेलोंग" और "श्वेलोंग 2" वापस लौटे

2024-04-16 19:16:24

16 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर, चीन का ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान आइसब्रेकर "श्वेलोंग 2" सुचारू ढंग से वापस लौटा और शांगहाई स्थित चीनी ध्रुवीय अनुसंधान घरेलू बेस के टर्मिनल में रुका। इससे पहले, "श्वेलोंग 2" के साथ चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान को संयुक्त रूप से अंजाम देने वाला चीन का आइसब्रेकर "श्वेलोंग" पिछले दिन शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शांगहाई वापस लौटा।

बताया जाता है कि इस बार चीन का ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान दल 1 नवंबर, 2023 को चीन से रवाना हुआ और 5 महीने से अधिक समय तक चला, जिसने कुल 81,000 समुद्री मील से अधिक की यात्रा की। व्यस्त कार्यक्रम, भारी कार्यों और लगातार कठोर वातावरण के बावजूद, उसने अंटार्कटिक छिनलिंग वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन की स्थापना समेत विभिन्न निरीक्षण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम