आरसीईपी सदस्य देशों ने हाईनान एक्सपो में सक्रिय रूप से भाग लिया

2024-04-15 19:48:40

चौथा चीन अंतरराष्ट्रीय उपभोग वस्तु एक्सपो दक्षिण चीन के हाईनान में आयोजित हो रहा है। इसमें जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया सहित 11 आरसीईपी सदस्य देशों के 318 ब्रांडों ने भाग लिया। बूथ का क्षेत्रफल 3,000 वर्ग मीटर से अधिक है।

चीन की आबादी 1.4 अरब है और चीन में 40 करोड़ से अधिक मध्यम आय वर्ग के लोग रहते हैं। चीन का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 12,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक होने के साथ, यह दुनिया का सबसे बढ़ता उपभोग बाजार है।

प्रदर्शकों का मानना है कि हाईनान एक्सपो ने पैमाने, गुणवत्ता, प्रभावशीलता और प्रभाव में काफी सुधार किया है, जो दुनिया को चीन के अल्ट्रा-बड़े बाजार के अवसरों और बाहरी दुनिया के लिए उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम