क्वेईचो के चाय उद्योग ने 27.5 लाख से अधिक किसानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए

2024-04-15 18:56:15

15 अप्रैल को आयोजित 16वें क्वेईचो चाय उद्योग एक्सपो की न्यूज़ ब्रीफ़िंग से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2023 में क्वेईचो का चाय बागान क्षेत्र 67.53 लाख मू (लगभग 4.5 लाख हैक्टेयर) है। चाय उद्योग का व्यापक उत्पादन मूल्य 90.812 अरब युआन (लगभग 10.48 खरब रुपये) है। चाय उद्योग ने 27.5 लाख से अधिक किसानों सहित 32.24 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। चाय से संबंधित किसानों की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 15,337.63 युआन  (लगभग 176790.726 रुपये) तक पहुंच गयी है।

बताया जाता है कि हाल के कई वर्षों में क्वेईचो पूरे प्रांत में प्रासंगिक पेशेवर और तकनीकी प्रतिभा संसाधनों को एकीकृत करने और चाय बागान प्रबंधन और सुरक्षा, कीट नियंत्रण और चाय प्रसंस्करण सहित संपूर्ण चाय उद्योग श्रृंखला के सभी पहलुओं पर तकनीकी सेवाएं और प्रशिक्षण प्रदान करता है। वर्ष 2023 में कुल 112,500 लोगों को प्रशिक्षित किया गया।

अगले चरण में, क्वेईचो औद्योगिक विकास की वर्तमान जरूरतों के आधार पर अधिक चैनलों और तरीकों के माध्यम से विभिन्न कौशल प्रशिक्षण जारी रखेगा, और चाय किसानों की पेशेवर और तकनीकी क्षमताओं में लगातार सुधार करेगा। उनके अलावा लाभप्रद और विशिष्ट चाय उद्योग क्लस्टर बनाने के साथ औद्योगिक विकास की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम