चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने चीन के बाज़ार में "गंभीर विकृतियों" पर यूरोपीय संघ की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी

2024-04-12 11:21:26

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 11 अप्रैल को कहा कि चीन ने इस बात पर ध्यान दिया है कि यूरोपीय आयोग ने 10 अप्रैल को एक बार फिर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें व्यापार व्यवहार जांच के लिए चीन की अर्थव्यवस्था में "गंभीर विकृतियों" का आरोप लगाया गया। यूरोपीय आयोग ने व्यक्तिपरक, एकतरफा और गलत तरीके से चीन की समाजवादी बाजार अर्थव्यवस्था का आकलन किया और अपनी भेदभावपूर्ण एंटी-डंपिंग प्रथाओं के लिए बहाने बनाए। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार व्यवहार ब्यूरो के प्रभारी ने तुरंत इस मुद्दे को लेकर यूरोपीय पक्ष के सामने गंभीर बयान दर्ज कराया।

वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार अपनी विशिष्ट वास्तविकताओं के आधार पर, चीन ने एक समाजवादी बाजार आर्थिक प्रणाली की खोज और स्थापना की है और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है। चीन की समाजवादी बाजार आर्थिक व्यवस्था में सुधार और विकास जारी है। संसाधन आवंटन में बाज़ार निर्णायक भूमिका निभाता है। साथ ही सरकार की भूमिका भी अच्छी तरह से निभायी जा सकती है। यह पूरी तरह से आर्थिक विकास की जीवन शक्ति को उत्तेजित करता है, सामाजिक उत्पादकता के विकास को बढ़ावा देता है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार करता है। बाज़ार अर्थव्यवस्था केवल एक मॉडल नहीं है, बल्कि विभिन्न देश के इतिहास, संस्कृति और वास्तविक राष्ट्रीय परिस्थितियों से अविभाज्य है। यूरोपीय संघ द्वारा एकतरफा निर्धारित तथाकथित "बाजार विकृति" मानकों के आधार पर चीन की बाजार अर्थव्यवस्था का मूल्यांकन करना एक गंभीर गलती है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम