चीन ने यूरोपीय संघ के सामने मामले उठाये

2024-04-11 10:32:57

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के राहत ब्यूरो के मुख्य अधिकारी ने 10 अप्रैल को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार रक्षा विभाग के प्रमुख मार्टिन लुकास के साथ मुलाकात की। चीनी अधिकारी ने यूरोपीय संघ के सामने गंभीरता से कुछ मामले उठाये।

चीनी अधिकारी ने कहा कि 9 अप्रैल को यूरोपीय संघ ने विदेशी सब्सिडी नियम (एफएसआर) के अनुसार यूरोपीय संघ के पांच सदस्य देशों स्थित चीनी पवन टरबाइन आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ सब्सिडी सर्वेक्षण किये। यह करीब दो महीनों में यूरोप द्वारा एफएसआर के अनुसार चीन के खिलाफ किया गया चौथा सर्वेक्षण है।

चीन के विचार में अब तक किये गये एफएसआर सर्वेक्षण सब चीनी नवीन ऊर्जा संबंधित कंपनियों को लक्षित हैं। इससे न सिर्फ यूरोप में निवेश करने और व्यापारिक सहयोग करने में चीनी उद्यमों के विश्वास को नुकसान पहुंचेगा, चीन और यूरोप के बीच आपसी लाभ वाले औद्योगिक सहयोग में हस्तक्षेप होगा, बल्कि दुनिया में जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में प्रयास और हरित परिवर्तन की प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ेगा।

इसके अलावा, यूरोपीय संघ ने 10 अप्रैल को चीनी अर्थव्यवस्था में "गंभीर विकृति" मौजूद होने पर फिर एक बार रिपोर्ट जारी की। इस बारे में चीनी अधिकारी ने चीन का रुख बताया। चीन के विचार में यूरोप ने ताजा रिपोर्ट जारी कर फिर एक बार चीन की नीति, बाज़ार वावातरण और आर्थिक व्यवस्था का विकृत व्याख्या की। इसका उद्देश्य आने वाली भेदभावपूर्ण एंटी-डंपिंग जांच के लिए बहाने बनाना है। चीन इस पर बड़ा ध्यान देता है और इसका कड़ा विरोध करता है। चीन यूरोप के आने वाली कार्रवाई पर कड़ी नज़र रखेगा और सभी आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम