एक-दूसरे पर पानी डालने का उत्सव दाई पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करता है

2024-04-10 13:54:13

वॉटर स्प्लैशिंग महोत्सव(पानी छपाका) एक नए साल का त्योहार है जो चीन के दाई, आछांग, पूलांग, वा, दआंग और अन्य जातीय समूहों के साथ-साथ हिन्द-चीन प्रायद्वीप के कुछ जातीय समूहों द्वारा मनाया जाता है। यह दाई लोगों के लिए वर्ष का सबसे भव्य पारंपरिक त्योहार होता है और युन्नान प्रांत में अल्पसंख्यक जातीय त्योहारों में सबसे अधिक प्रभाव वाला और सबसे अधिक लोगों की भागीदारी वाला त्योहार भी है। चीन में दाई लोगों का त्योहार दाई कैलेंडर के जून और जुलाई में पड़ता है यानी छिंगमिंग महोत्सव के लगभग दस दिन बाद। त्योहार के दौरान, लोग एक-दूसरे को आशीर्वाद देने के लिए एक-दूसरे पर पानी छिड़कते हैं, और बुद्ध की पूजा करना, ड्रैगन नौका दौड़ना और कोंगमिंग लालटेन जलाना जैसी गतिविधियां आयोजित करते हैं।

बताया जाता है कि वॉटर स्प्लैशिंग महोत्सव की शुरुआत भारत से हुई। दाई क्षेत्र में बौद्ध धर्म के गहरे प्रभाव के साथ यह महोत्सव एक राष्ट्रीय परंपरा बन गया है और सैकड़ों वर्षों से चला आ रहा है। जब त्योहार आता है, तो दाई पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्सव की पोशाक पहनते हैं, और प्रत्येक महिला बुद्ध की मूर्तियों से धूल साफ करने और बुद्ध के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करने के लिए पानी उठाती है। "बुद्ध स्नान" पूरा होने के बाद, लोग अपना आशीर्वाद व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे पर पानी डालना शुरू करते हैं, पवित्र जल से बेहतर और खुशहाल जीवन के बदले में बीमारियों और आपदाओं को दूर करने की उम्मीद करते हैं। इस तरह सामूहिक रूप से पानी छिड़कने की शुरुआत होती है। लोग अलग-अलग बर्तनों में पानी भरकर उसे सड़कों और गलियों में बहाते हैं, लोगों का पीछा करते हुए इधर-उधर खेलते हैं और जो भी उन्हें मिलता है, उन पर पानी छिड़कते हैं।

वाटर स्प्लैशिंग महोत्सव एक व्यापक मंच है जो दाई लोगों की पारंपरिक संस्कृति जैसे जल संस्कृति, संगीत और नृत्य संस्कृति, खाद्य संस्कृति, पोशाक संस्कृति और लोक पूजा को व्यापक रूप से प्रदर्शित करता है। यह दाई लोगों के इतिहास का अध्ययन करने के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की है और इसका उच्च शैक्षणिक मूल्य है। युन्नान प्रांत के कई शहरों और क्षेत्रों ने देश भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्प्लैशिंग महोत्सव पर्यटन गतिविधियाँ शुरू की हैं।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम