चीन का 40वां अंटार्कटिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

2024-04-10 15:12:14

10 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर, चीन का ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान आइसब्रेकर "श्वेलोंग" चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ में रुका। यह इस बात का प्रतीक है कि चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित चीन का 40वां अंटार्कटिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय और शानतोंग प्रांत की स्थानीय सरकार ने छिंगताओ में ओलंपिक सेलिंग बेस पियर पर एक स्वागत समारोह और तीन दिवसीय ओपन डे गतिविधि का आयोजन किया। वहीं, चीन का ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान आइसब्रेकर "श्वेलोंग 2" 8 अप्रैल को हांगकांग पहुंचा, जो बोर्डिंग टूर के लिए लोगों के लिए खुला है और गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है।

यह पहला मौका है जब इस अभियान को "श्वेलोंग", "श्वेलोंग 2" और "थ्येनहुई" समेत तीन जहाजों का समर्थन मिला है। चीनी ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान दल 1 नवंबर, 2023 को चीन से रवाना हुआ और 5 महीने से अधिक समय तक चला। व्यस्त कार्यक्रम, मुश्किल कार्यों और लगातार कठोर वातावरण के बावजूद, इस दल ने अंटार्कटिक छिनलिंग वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन की स्थापना आदि विभिन्न निरीक्षण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम