चीन ने यूरोपीय संघ से डब्ल्यूटीओ के नियमों और बाजार सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया

2024-04-10 17:18:18

  यूरोपीय संघ द्वारा चीनी पवन टर्बाइनों की जवाबी जांच शुरू किये जाने के मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 10 अप्रैल को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में बड़ी चिंता व्यक्त की और यूरोपीय संघ से डब्ल्यूटीओ के नियमों और बाजार सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया।

   इससे पहले यूरोपीय संघ ने चीन के फोटोवोल्टिक, इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य उद्योगों में संबंधित जांच की घोषणा की।

   इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन दृढ़ता से चीनी उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करेगा। चीन के नए ऊर्जा-संबंधित उद्योगों का विकास प्रौद्योगिकी, बाजार और औद्योगिक श्रृंखला जैसी कई श्रेष्ठताओं का प्रतिबिंब है। संबंधित उत्पादों के निर्यात ने विश्व में मुद्रास्फीति और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमें उम्मीद है कि यूरोपीय पक्ष जलवायु परिवर्तन से निपटने के बारे में बात करते समय जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को कमजोर नहीं करेगा। संरक्षणवाद अपनी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता। संरक्षणवाद पिछड़ेपन की रक्षा करता है, भविष्य खो देता है और इसके परिणामस्वरूप कई नुकसान होते हैं।

(वनिता)

 

रेडियो प्रोग्राम